📰 बड़ी खाटू में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, NH-458 से 25 अवैध कब्जे हटाए
नागौर | 22 जून 2026,रमेश सिंह (प्रधान संपादक)
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं जिला कलेक्टर नागौर के निर्देशन में रविवार को जायल उपखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-458 (निम्बी जोधा-डेगाना खंड) पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी खाटू एवं आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि से 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए।
फोटो_अतिक्रमण हटाते हुए।
प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमणमुक्त बनाकर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन को निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य है।
फोटो_मौके पर अधिकारी और आमजन
कार्रवाई से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने अतिक्रमणों का सर्वे कर संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए थे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों एवं अस्थायी ढांचों को हटाया। यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी रजत (जायल) के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से संपन्न हुई। अभियान में सहायक अभियंता महेंद्र चौधरी एवं वर्मा, तहसीलदार विजय बाजिया, भू-अभिलेख निरीक्षक किसन लाल तथा पटवारी लालाराम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपखंड अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण जनहित एवं सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय राजमार्गों को पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
प्रशासन ने आमजन से राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
यह वीडियो न्यूज भी देखे👇


एक टिप्पणी भेजें