Top News

 नागौर | 4 जून 2026, रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

जिला कलक्टर नागौर के निर्देशानुसार जिले में संचालित आधार केन्द्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग और यूआईडीआई (UIDAI) के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग लगातार निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कुम्भाराम रेलावत के नेतृत्व में विभिन्न आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

                                                                                        फोटो - AI जनरेट है।

निजी स्थान पर संचालित मिलें आधार सेवाएं

निरीक्षण के दौरान ग्राम थांवला स्थित नरूका मार्केट में निजी स्थान पर आधार केन्द्र संचालित होने की सूचना मिलने पर संयुक्त निदेशक कुम्भाराम रेलावत स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत ढाणीपुरा, ब्लॉक भैरून्दा के लिए आवंटित आधार केन्द्र के ऑपरेटर नंदलाल निर्धारित स्थान के बजाय निजी लोकेशन पर आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य कर रहे थे। इसी प्रकार रियांबड़ी क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की टीम ने ब्लॉक प्रोग्रामर राजेन्द्र के नेतृत्व में निरीक्षण किया। यहां ग्राम पंचायत जाटावास, ब्लॉक रियांबड़ी के लिए आवंटित आधार केन्द्र संचालक राम भजनी को बस स्टैंड के सामने रोहिसा रोड स्थित निजी स्थान पर अवैध रूप से आधार सेवाएं संचालित करते हुए पाया गया।

ब्लैकलिस्ट करने की भेजी अनुशंसा

यूआईडीआई के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए दोनों आधार केन्द्र संचालकों को ब्लैकलिस्ट किए जाने की अनुशंसा राज्य मुख्यालय को भेज दी गई है।

संयुक्त निदेशक कुम्भाराम रेलावत ने बताया कि जिले में आधार केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और सभी ऑपरेटरों को केवल निर्धारित एवं आवंटित स्थान पर ही आधार नामांकन तथा अद्यतन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रेलावत ने स्पष्ट किया कि आधार सेवाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। यदि भविष्य में कोई भी आधार ऑपरेटर यूआईडीआई के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume