ड्रोन से पाकिस्तान बॉर्डर पार पहुंच रहे थे हथियार, अमृतसर पुलिस ने पांच तस्कर दबोचे, आठ विदेशी पिस्तौल बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशा मंगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपित गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आठ आधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



अमृतसर पुलिस की तरफ से जब्त हथियार।

HighLights

  1. अमृतसर पुलिस ने ड्रोन तस्करी गिरोह के पांच सदस्य दबोचे।

  2. आठ आधुनिक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

  3. गिरोह पाकिस्तान से हथियार और नशा पंजाब में भेजता था।




डिजिटल डेस्क, अमृतसर। सीमा पार पाकिस्तान से भारत में ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और नशा पहुंचाने वाले एक बड़े गिरोह को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ आधुनिक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में था और वर्चुअल नंबरों के जरिए आपस में बातचीत करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजे गए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करता था। इसके बाद पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों तक इनकी सप्लाई की जाती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Janvani Rajasthan News
Janvani Rajasthan News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume