Top News

BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने का मामला : दस दिन बाद ही कुचामन SP का तबादला, RLP कार्यकर्ताओं को जमानत देने पर हटाए गए थे तहसीलदार

 डीडवाना-कुचामन,३१ मई २०२६,रमेश सिंह (प्रधान संपादक)



डीडवाना-कुचामन जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के मामले ने बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक रूप ले लिया है। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक (SP) ज्ञानचंद यादव का तबादला कर दिया है। गौरतलब है कि ज्ञानचंद यादव को महज 10 दिन पहले 20 मई को ही जिले का एसपी नियुक्त किया गया था। उन्हें अब एसपी सिविल राइट्स (जयपुर) के पद पर भेजा गया है, जबकि उनकी जगह डॉ. प्यारेलाल शिवरान (पूर्व एसपी सीआईडी सीबी, जयपुर) को जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।इससे पहले, शुक्रवार रात को ही प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ी गाज गिरी थी। गिरफ्तार रालोपा कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा करने वाले कुचामन-डीडवाना के तहसीलदार कैलाश ईनाणिया का रातोंरात तबादला कर दिया गया। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने तुरंत आदेश जारी कर तहसीलदार को बांसवाड़ा के गांगड़तलाई भेजने और अपना कार्यभार नावां तहसीलदार को सौंपने के निर्देश दिए। तहसीलदार के ट्रांसफर के बाद पुलिस ने आधी रात को ही जमानत पर छूटे आधा दर्जन रालोपा कार्यकर्ताओं को दोबारा हिरासत में ले लिया।उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को कुचामन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन भाग लेने पहुंचे थे। रालोपा के कार्यकर्ता सुबह से ही हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लिए कार्यक्रम स्थल 'सरला बिरला कल्याण मंडपम' के पास जमा थे। जैसे ही मदन राठौड़ की गाड़ी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, वहां भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी के बावजूद रालोपा कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के ठीक आगे आ गए, काले झंडे दिखाए और तीखी नारेबाजी करने लगे।सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 6 से अधिक रालोपा कार्यकर्ताओं को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इन कार्यकर्ताओं को रात करीब 8 बजे कार्यवाहक मजिस्ट्रेट/तहसीलदार कैलाश ईनाणिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी। इसी त्वरित जमानत को प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मुख्य वजह माना जा रहा है।

👉यह खबर भी देखे- रातोरात मकराना तहसीलदार का तबादला,RLP कार्यकर्ताओ को रात ८ बजे जमानत दी थी!  

Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume