PMSMA दिवस पर ग्राम पांचडोलिया कलां में गर्भवती महिलाओं का सघन जांच अभियान आयोजित
मेड़ता ,पांचडोलिया कलां, 18 जुलाई 2026। रमेश सिंह (प्रधान संपादक) राजस्थान वाणी न्यूज़
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस के अवसर पर ग्राम पांचडोलिया कलां स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सघन जांच अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की समय पर स्वास्थ्य जांच कर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की पहचान करना तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
फोटो- CHO रामकिशोर कमेडिया जाँच करते हुए!उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) रामकिशोर कमेड़िया द्वारा प्रत्येक गर्भवती महिला की कुल 11 प्रकार की आवश्यक जांचें की गईं। इनमें रक्तचाप (BP), ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, HIV, ब्लड ग्रुप सहित अन्य आवश्यक प्रसवपूर्व जांचें शामिल रहीं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर उनका समय पर प्रबंधन सुनिश्चित करना था, ताकि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सके तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान की सफलता में CHO रामकिशोर कमेड़िया के साथ ANM तथा आशा सहयोगिनी सुशीला और उर्मिला का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए प्रेरित करने, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के समापन पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) श्रेणी की महिलाओं का विशेष मार्गदर्शन किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से प्रत्येक माह फॉलो-अप जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आने की सलाह दी गई, ताकि गर्भावस्था की सतत निगरानी और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित किया जा सके।
यह विडियो न्यूज़ भी देखे👇


एक टिप्पणी भेजें