Top News

बड़े हर्षो उल्लास के साथ में मनाया गया 5 सितम्बर 2026 शिक्षक दिवस

 जालौर। 05/09/2026

जिले के बोरटा गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गतिविधियां एवं अन्य आयोजन प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मंच संचालन के लिए एंकर रंजीत प्रजापत एवं महिपाल परिहार देलदरी उपस्थित रहे। वहीं जयवीर इवेंट मैनेजमेंट के फाउंडर वीरू भाई की ओर से अपने स्थानीय गांव में पहली बार शिक्षक दिवस के इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस अवसर पर जयवीर इवेंट मैनेजमेंट के फाउंडर वीरू भाई ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षक उस मोम की तरह होता है, जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है।” उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वीरू भाई ने बताया कि इस आयोजन को आगे और बड़े स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा तथा आने वाले समय में जिला स्तरीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साह, सम्मान और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।




Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume