Top News

शांतिलाल नागर निर्विरोध बने धाकड़ समाज कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष

 108 गांवों के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से चुनी नई कार्यकारिणी, पदाधिकारियों ने समाजहित में कार्य करने की ली शपथ

नैनवां।30 अगस्त 2026, श्रवण कुमार गुर्जर (संवाददाता)

धाकड़ समाज सेवा समिति कर्मचारी परिषद (108 गांव) के चुनाव धाकड़ समाज छात्रावास नैनवां में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में समाजबंधुओं ने एकजुटता और आपसी विश्वास का परिचय देते हुए पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया। निर्विरोध चुनाव को समाज की एकता, भाईचारे और संगठन शक्ति की मिसाल बताया गया।

चुनाव के दौरान शांतिलाल नागर (नैनवां) को अध्यक्ष, अंजनी कुमार नागर (करवर) को उपाध्यक्ष, प्रकाशचंद नागर (खेड़ा-मानपुरा) को सचिव, विकास कुमार धाकड़ (रजलावता) को कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार धाकड़ (जरखोदा) को संगठन मंत्री, कमलेश नागर (कचरावता) को प्रवक्ता तथा शकुंतला धाकड़ (खातौला) को महिला मंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक रामस्वरूप धाकड़ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को माला पहनाकर पद की गरिमा बनाए रखने तथा समाज के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का मंच संचालन कवि रामावतार नागर (करवर) ने किया। समारोह में धाकड़ समाज के करीब 500 कर्मचारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे। उपस्थित समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। समाजबंधुओं ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष की जीत नहीं, बल्कि पूरे धाकड़ समाज की एकता, संगठन शक्ति और आपसी सद्भाव की जीत है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कर्मचारियों एवं समाज के सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

यह न्यूज वीडियो भी देखे।👇



Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume