Top News

हेडलाइन: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

नागौर,०१ जून २०२६! रमेश सिंह (प्रधान संपादक)


पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजी.) राजस्थान, जयपुर के आह्वान पर सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष श्रवणराम दत्ताणी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन विकास अधिकारी डॉ. प्रहलाद डूडी एवं उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव, शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
पूर्व अध्यक्ष मूलदास एवं रामकिशोर माकड़ ने बताया कि वित्त विभाग के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप पंचायतीराज संस्थाओं में मंत्रालयिक संवर्ग का केडर पुनर्गठन करते हुए 56.01 प्रतिशत पदों को पदोन्नति के लिए निर्धारित करने की मांग की गई है।




प्रदेश प्रतिनिधि करमाराम डांगा ने बताया कि कर्मचारियों ने सभी केडरों में अंतरजिला स्थानांतरण के लिए एक बार विशेष छूट प्रदान करने तथा नोशनल परिलाभ देने की मांग भी उठाई है।रामरतन बोराणा ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों को अन्य संवर्गों की भांति अतिरिक्त हार्ड ड्यूटी भत्ता दिया जाना चाहिए। वहीं सीयाराम फड़ोदा ने ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों से केवल जॉब चार्ट के अनुसार कार्य लिए जाने तथा उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर पंचायत स्तरीय कर्मचारियों का पृथक पैटर्न लागू करने की मांग रखी।
रेणुका दोलिया ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित करते हुए स्टेट पेरेटी के आधार पर ग्रेड पे 3600 रुपये किया जाए। वहीं रविन्द्र बोहरा ने ग्रामीण विकास अधीनस्थ सेवा के स्वीकृत पदों में से 50 प्रतिशत पद मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए आरक्षित करने की मांग की।इस अवसर पर मुरारीलाल श्रृंगी, सत्यनारायण, भगवत सिंह, यज्ञदत्त, राकेश शर्मा, श्रवण सिंह सिरोही, दुर्गा देवी, मनु देवी, मंजू देवी, संगीता, लीला प्रजापत, दीनाराम मेघवाल, महेन्द्र शर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume