Top News

बजरी आंदोलन मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल समेत कई नेताओं पर मामला दर्ज

 

चार महीने बाद पुलिस का एक्शन: बजरी आंदोलन को लेकर हनुमान बेनीवाल समेत 14 नेताओं पर केस, मचा सियासी घमासान

नागौर। ०२ जून २०२६, रमेश सिंह (प्रधान संपादक)  

जिले में बजरी खनन के विरोध में हुए आंदोलन और जयपुर कूच के आह्वान से जुड़े मामले में पुलिस ने सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई आंदोलन के करीब चार महीने बाद की गई है। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 में रियां बड़ी क्षेत्र में आयोजित एक सभा के बाद बड़ी संख्या में समर्थक वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए थे। आरोप है कि इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कुछ स्थानों पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।


फोटो-AI generate image





पादुकलां थाना पुलिस ने इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल सहित 14 नामजद नेताओं तथा 200 से अधिक समर्थकों को आरोपी बनाते हुए प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभा और काफिले के दौरान प्रशासन की ओर से निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया गया।

जानकारी के अनुसार बजरी खनन के विरोध में आयोजित इस आंदोलन के बाद रियां बड़ी से अजमेर की ओर वाहनों का बड़ा काफिला रवाना हुआ था। पुलिस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि काफिले के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र की राजनीति भी गरमा गई है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume