Top News

**"कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा: किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50% तक अनुदान

 कृषि यंत्र अनुदान योजना 2026-27: किसानों को कृषि यंत्रों पर 40% से 50% तक अनुदान

जयपुर। 07 जून 2026 जनवाणी राजस्थान डिजिटल

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने एवं खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि यंत्र अनुदान योजना 2026-27 संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ पहले आवेदन करने वाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। राजस्थान में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार समय-समय पर कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराती है। 

योजना का उद्देश्य👇

किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर खेती को अधिक लाभकारी, आसान और तकनीकी रूप से उन्नत बनाना।

अनुदान की दर👇

सामान्य किसानों को कृषि यंत्रों पर लगभग 40% तक अनुदान

लघु एवं सीमांत किसान, महिला किसान तथा अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) किसानों को 50% तक अनुदान दिया जा सकता है। 

पात्रता👇

राजस्थान के किसान

लघु एवं सीमांत किसान

महिला किसान

अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) किसान

आवश्यक दस्तावेज👇

जनाधार कार्ड

जमाबंदी की नकल

ट्रैक्टर आरसी (यदि लागू हो)

कृषि यंत्र का कोटेशन👇

बैंक खाता विवरण

आधार कार्ड

आवेदन प्रक्रिया👇

किसान राज किसान साथी पोर्टल अथवा नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कृषि यंत्र खरीदने पर अनुदान का लाभ दिया जाता है। 

किसानों को मिलने वाले लाभ

कृषि कार्यों में समय और श्रम की बचत

आधुनिक तकनीक का उपयोग

उत्पादन लागत में कमी

कृषि उत्पादकता में वृद्धि

आय बढ़ाने में सहायता

महत्वपूर्ण सूचना👇

एक जनाधार संख्या पर केवल एक आवेदन मान्य होगा।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना आवश्यक होगा।

किसानों के लिए सुनहरा अवसर, कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान। पात्र किसान समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। 

हे

**"कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा: किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50% तक अनुदान"**

                 यह न्यूज भी देखे👇



Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume