कुचामन सिटी।21 जून 2026, राजस्थान वाणी न्यूज
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सूरजमल भोमराजका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन में उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग अध्यापिका राजेन्द्री तालान एवं सर प्रहलाद शर्मा के सानिध्य में उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
फोटो कैप्शन:कुचामन सिटी के सूरजमल भोमराजका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम में योगाभ्यास करते प्रतिभागी एवं उपस्थित गणमान्यजन।
इस दौरान "करो योग, रहो निरोग", "घर-घर योग, भागे रोग" तथा "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग जरूरी" का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत तिवाड़ी, कुचामन विकास समिति के सचिव बनवारीलाल मोर, भाजपा नेता देवीलाल दादरवाल एवं प्रोफेसर रामेश्वर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
महावीर इंटरनेशनल संस्था की ओर से अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुनील माथुर, वीर सम्पत बगड़िया तथा वीर बलराम प्रधान ने प्रमुख रूप से भाग लेकर योग किया और नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से योग द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
यह न्यूज भी देखे।👇



एक टिप्पणी भेजें