Top News

 डीडवाना-कुचामन जिले के नावा उपखंड स्थित पांचोता गांव में शोक की लहर, वीर सपूत के पार्थिव शरीर के पहुंचने की संभावना; प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज की। 

डीडवाना-कुचामन |१५ जून २०२६ जनवाणी राजस्थान 

देश सेवा का सपना लेकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुए डीडवाना-कुचामन जिले के नावा उपखंड के पांचोता गांव के वीर सपूत अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे गए। असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के AN-32 परिवहन विमान से जुड़े हादसे में उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार खेमाराम ने देश सेवा को अपना जीवन लक्ष्य बनाया था। महज साढ़े तीन वर्ष पहले वे भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे और परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का गौरव बने हुए थे।



🕯️ गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

शहादत की खबर मिलते ही पांचोता गांव में मातम छा गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग अपने वीर बेटे के बलिदान पर गर्व भी जता रहे हैं और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


✈️ कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग की प्रक्रिया में था। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी के बाद आग लग गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार पांच जवानों की जान चली गई, जिनमें नावा के अग्निवीर खेमाराम कुमावत भी शामिल थे।

घटना के बाद एयरफोर्स और संबंधित एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।


 आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शहीद खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पूरे क्षेत्र में अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारियां चल रही हैं।


🎖️ राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

शहादत की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी शहीद के निवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं। मोक्षधाम, अंतिम यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा हुआ है।


राजस्थान जनवाणी  की ओर से श्रद्धांजलि

"मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूत अग्निवीर खेमाराम कुमावत को राजस्थान वाणी परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि। आपका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।"

 विनम्र श्रद्धांजलि। जय हिन्द।

                      यह खबर भी देखे👇



Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume