Top News

जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने किया नेत्रदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन

 जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने किया नेत्रदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन, नेत्रदान शपथ पत्र भी भरे गए

नागौर | १० जून २०२६,जनवाणी राजस्थान  (प्रदीप कुमार डागा)

नेत्रदान दिवस के अवसर पर लायंस क्लब नागौर अहिछत्रपुर की ओर से नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किए गए "नेत्रदान महादान" जागरूकता पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करते हुए नेत्रदान शपथ पत्र भी भरवाए गए।



जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि नेत्रदान मानव सेवा का एक उत्कृष्ट माध्यम है। किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके नेत्र दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

लायंस क्लब नागौर अहिछत्रपुर के अध्यक्ष लायन नितिन मित्तल ने बताया कि क्लब समय-समय पर विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है तथा नेत्रदान जागरूकता अभियान भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के उपरांत 6 घंटे तक नेत्रदान किया जा सकता है, इसलिए समय पर सूचना देकर किसी जरूरतमंद को दृष्टि प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। क्लब के संरक्षक लायन सुरेश पारीक ने कहा कि नेत्रदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उजाला भरने का माध्यम है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस विषय में जागरूक होकर अपने परिवारजनों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नेत्रदान की प्रक्रिया, इसके लाभ एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही अनेक लोगों ने स्वेच्छा से नेत्रदान शपथ पत्र भरकर नेत्रदान का संकल्प लिया।



इस अवसर पर लायंस क्लब नागौर अहिछत्रपुर के अध्यक्ष लायन नितिन मित्तल, संरक्षक लायन सुरेश पारीक, लायन अजीत कुमार ओझा, लायन जुगल किशोर ख्यातानी, लायन दिलीप पित्ती, लायन मुनेन्द्र सुराणा एवं लायन प्रमिल नाहटा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक लोगों तक नेत्रदान का संदेश पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

             यह खबर भी देखे👇 



Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume