नागौर |11 जून 2026, जनवाणी राजस्थान डिजिटल (प्रदीप कुमार डागा)
ग्यारस के पावन अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सेवन डोर फाउंडेशन द्वारा नागौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ठंडाई वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से यात्रियों को राहत मिली और उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
फोटो-नागौर रेलवे स्टेशन पर ग्यारस के अवसर पर यात्रियों को ठंडाई वितरित करते सेवन डोर फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य।
संस्था के चेयरमैन सुखदेव मनिहार ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा नींबू पानी, कैरी का पना सहित विभिन्न शीतल पेय भी नियमित रूप से वितरित किए जाते हैं। ग्यारस के विशेष अवसर पर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ ठंडाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रामधन सुथार, सत्यनारायण गोयल, सतनारायण वैष्णव, मुकंद सेन, गजेंद्र माथुर, भवानी व्यास, स्टेप बाय स्टेप के हरीश, बलदेव गहलोत, नरेंद्र सोनी, नवीन मूंदड़ा, रितिक जाजू, विजय सोनी, अक्षक, रोहित एवं ज्योति भाटी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए यात्रियों को ठंडाई वितरित की।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। यात्रियों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
यह खबर भी देखे👇

एक टिप्पणी भेजें