Top News

भारत विकास परिषद् कुचामन शहर ने राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक को सेवा हेतु समर्पित किया वाटर डिस्पेंसर।

कुचामन सिटी


:- भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा सेवा गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए एक वाटर डिस्पेंसर सेवा के लिए समर्पित किया गया। जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा स्वर्गीय कृष्णगोपाल जी काबरा की पुण्य स्मृति में उनकी सुपुत्री श्रीमती खुशबू धर्मपत्नी श्री विष्णु जी राठी किशनगढ़ के आर्थिक सौजन्य से राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में आवश्यकता को देखते हुए एक वाटर डिस्पेंसर सेवा हेतु समर्पित किया गया।

परिषद् के सेवा गतिविधि संयोजक सुशील काबरा ने बताया कि ब्लड बैंक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में रक्तदाता एवं मरीज आते हैं। विशेषकर गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए परिषद् द्वारा यह वाटर डिस्पेंसर उपलब्ध कराया गया है। इससे रक्तदाताओं, मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बलबीर ढाका ने भारत विकास परिषद् का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद् द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बलबीर ढाका, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जयप्रकाश ढाका, डॉ प्रहलाद बाजिया एवं परिषद के संरक्षण डॉक्टर गोविंद राम चौधरी,संपर्क गतिविधि संयोजक शरद सोमानी, राजेंद्र सारण एवं ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume