पैतृक गांव पांचौता में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नावां/डीडवाना-कुचामन। 15 जून २०२६ (हर्षित गोयल)
असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव पांचौता (नावां उपखंड) पहुंचाया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
फोटो - वीर सपूत खेमाराम कुमावत को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए।इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राजस्व एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी तथा जिला कलक्टर अवधेश मीना सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शहीद खेमाराम कुमावत के अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।राजस्व एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि शहीद खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका त्याग, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।
गांव पांचौता में शहीद के सम्मान में देशभक्ति के नारों के बीच श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग अपने वीर सपूत के बलिदान को नमन कर रहे हैं।
मुख्य बिंदु👇
असम के जोरहाट में एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत।
विशेष विमान से जयपुर लाया गया पार्थिव शरीर।
पैतृक गांव पांचौता में राज्यमंत्री एवं जिला कलक्टर ने पुष्पचक्र अर्पित किए।
जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि।
शहीद के सर्वोच्च बलिदान को नमन, परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त।
यह खबर भी देखे 👇


एक टिप्पणी भेजें