Top News

जोबनेर ब्लॉक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 जयपुर!१९ जून २०२६,राजस्थान वाणी डिजिटल डेस्क 

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जोबनेर ब्लॉक में एक दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जयपुर-ब आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. पी.एल. मीणा के निर्देशन में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ।



शिविर में जोबनेर ब्लॉक के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, कंपाउंडर, नर्सिंग कंपाउंडर, योग प्रशिक्षक तथा विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे किया गया।

योग प्रशिक्षक रामपाल शिवरान ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। योग सत्र की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, घुटना संचालन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।



इस अवसर पर ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. सीमा शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. राजू मुंडोतिया, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. योगराज शर्मा, डॉ. निशा मीणा, कंपाउंडर नानगराम बंसीवाल, संदीप देवत, सोहेल खान, हेमंत शर्मा, रामबाबू जाटव, योग प्रशिक्षक बाबूलाल कुमावत, संगीता कुमावत, मधु किसान, रामनिवास कुमावत, राजेश जाजोरिया, अनीता, चारु मीणा, नीलम शर्मा सहित अनेक योग प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

अधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षकों ने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए आमजन से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

       यह विडियो भी देखे! 👇



Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume