Top News

कुम्हार-कुमावत प्रजापति समाज के नवचयनित अधिकारियों का हुआ सम्मान, प्रशासनिक सेवाओं में भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प

 जयपुर, 26 जून। राजस्थान वाणी डिजिटल डेस्क (बाबूलाल कुमावत)

 कुम्हार-कुमावत प्रजापति समाज राजस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, राजस्थान विधानसभा, जयपुर में भारतीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं में नवचयनित अधिकारियों के सम्मान समारोह एवं मोटिवेशन सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। 



कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रशासनिक सेवाओं में भागीदारी बढ़ाना तथा युवाओं को भारतीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रेरित करना रहा। समारोह में समाज के संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS), राजस्थान पुलिस सेवा (RPS), राजस्थान तहसीलदार सेवा (RTS), राजस्व, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य विभागों में चयनित अधिकारियों का सम्मान किया गया। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत , विधायक डूंगर राम गैदर, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत , श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने अपने प्रेरणादायी अनुभव साझा करते हुए युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासित अध्ययन और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अधिक से अधिक युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में आगे आकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

                यह विडियो भी देखे 👇



Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume