*दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का दिया संदेश*
राजकीय आयुर्वेद औषधालय भैंसावा (जयपुर-ब) की ओर से उपनिदेशक डॉ. पप्पू लाल मीणा के दिशा-निर्देशों में संचालित 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तर पर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक बाबू लाल कुमावत ने स्थानीय नागरिकों को योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समय-समय पर योग जागरूकता अभियान, योग प्रचार-प्रसार रैलियां एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति प्रेरित कर निरोगी एवं स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया जा रहा हैं।


एक टिप्पणी भेजें