Top News

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने छात्र की गुंज को लेकर कुचामन में की सभा*

  कुचामन!१० जुलाई २०२६,हर्षित गोयल (राजस्थान वाणी)

कुचामन के वृंदावन गार्डन में एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने छात्र हितों को लेकर आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सभा को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति, रोजगार के अवसर तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और छात्र हितों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

यह पूरी न्यूज़ इस विडियो में देखे👇



जाखड़ ने कहा कि नीट परीक्षा के पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली जैसी घटनाओं ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को 'वसूली तंत्र' में बदल दिया है. जिसके कारण देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है. इसलिए राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज अभियान और संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इस अभियान का उद्देश्य, युवाओं को बड़े सपने देखने का हक दिलाना और उन्हें पूरा करने के लिए शिक्षा प्रणाली में बुनियादी बदलाव करना है. साथ ही युवाओं के लिए निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराना इसका मकसद है.वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीट पेपर लीक के कारण देशभर में 21 युवाओं में आत्महत्या कर ली, लेकिन पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन बच्चों के लिए एक शब्द नहीं बोला.सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह पारदर्शी और स्वच्छ तरीके से एग्जाम कराए और युवाओं का भविष्य संवारे, लेकिन यह सरकार कार्रवाई के बजाय केवल लीपापोती करने में जुटी है. सभा के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, छात्र समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष कोमल लाडना, परबतसर विधायक रामनिवास गवाड़िया,जाकिर गैसावत,आसिफ खान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रामनिवास गोयल, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश जाखड़, पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, पूर्व उपसभापति हेमराज चावला, सुतेन्द्र सारस्वत सहित स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कुचामन से हर्षित गोयल की रिपोर्ट रिपोर्ट 

Post a Comment

أحدث أقدم
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume