Top News

रास्ता खोलो अभियान के तहत खजवाना में वर्षों से अवरुद्ध मार्ग खुला*

नागौर : 08 जुलाई 2026 : रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

जिले की मुण्डवा तहसील के खजवाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत वर्षों से अवरुद्ध सार्वजनिक मार्ग को सफलतापूर्वक खुलवाया गया। मार्ग खुलने से स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है तथा क्षेत्र में आवागमन सुचारु हो गया है।



अभियान के अंतर्गत प्रशासन एवं संबंधित विभागों की संयुक्त कार्रवाई से सार्वजनिक रास्ते पर मौजूद अवरोधों को हटाया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न हुई, जिससे ग्रामीणों के लंबे समय से लंबित मार्ग विवाद का समाधान हो सका।ग्रामीणों ने मार्ग खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब खेतों, आवासीय क्षेत्रों तथा अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है । रास्ता खुलने से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।रास्ता खोलो अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कर आमजन को निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक मार्गों को खुलवाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


          यह न्यूज भी देखे।👇




Post a Comment

أحدث أقدم
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume