Top News

विश्वजीत जोशी ने संभाला स्थानीय संघ ब्लॉक बूंदी के सचिव पद का पदभार

 

विश्वजीत जोशी ने संभाला स्थानीय संघ ब्लॉक बूंदी के सचिव पद का पदभार

तलवास/बूंदी।01/09/2026

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत शर्मा के आदेशानुसार विश्वजीत जोशी ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ ब्लॉक बूंदी के सचिव पद का पदभार 31 अगस्त 2026 को ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वजीत जोशी का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर विश्वजीत जोशी ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों तथा स्काउटिंग-गाइडिंग की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बूंदी जिले में स्काउटिंग गतिविधियों का विस्तार हो तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति से जोड़ा जाए।

कार्यक्रम में सर्कल ऑर्गेनाइजर स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा, सर्कल ऑर्गेनाइजर गाइड मधु कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश पुंडीर एवं संयुक्त सचिव हंसराज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

तलवास निवासी जोशी के सचिव बनने पर गांव में हर्ष

विश्वजीत जोशी के स्थानीय संघ ब्लॉक बूंदी के सचिव पद पर नियुक्त होने से उनके पैतृक गांव तलवास में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनकी नियुक्ति को गांव के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त तलवास निवासी सीताराम शर्मा, अधीक्षण अभियंता बृजमोहन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, भगवत प्रसाद तिवाड़ी, बिट्ठल कुमार सनाढ्य, अवध बिहारी शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, सोहनलाल शर्मा, रजनीकांत शर्मा, बृजराज शर्मा, रामकिशन शर्मा, अंजनी कुमार शर्मा, सीताराम साहू, परमानंद शर्मा, शिवराज सिंह सोलंकी, मेघराज शर्मा, नीरज शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, चन्द्रशेखर तिवारी, रामचरित शर्मा और अक्षय शर्मा (राम शर्मा) सहित समस्त ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विश्वजीत जोशी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हुए बूंदी जिले में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

रिपोर्टर: श्रवण कुमार गुर्जर
नैनवां, बूंदी

Post a Comment

أحدث أقدم
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume