Top News

 पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्वाभीमान बचाओं आन्दोलन सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त। 


मेड़ता सिटी।03 जुलाई 2026, रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

आज दिनांक 03.07.2026 को डाॅ. प्रहलाद डूडी विकास अधिकारी पंचांयत समिति मेड़ता को पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघठन राजस्थान ब्लाक शाखा के अध्यक्ष श्रवणराम सिरोही की अध्यक्षता में राज्य सरकार से हुए समझोता उपरान्त स्वाभिमान बचाओ आन्दोलन जो दिनांक 01 जून 2026 से चल रहा था को स्थिगत करने की सूचना हेतु श्रीमान् मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागौर एवं विकास अधिकारी मेड़ता को सूचित किया गया है। प्रदेश कमेटी के सदस्य करमाराम डांगा ने बताया कि कल दिनांक 02.07.2026 को देर रात लम्बी वार्ता के दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघठन एवं राज्य सरकार के बीच मांगो पर कार्यवाही हेतु सकारात्मक वार्ता सफल होने के फलस्वरूप स्टेट कमेटी द्वारा स्वाभिमान बचाओ आन्दोलन को स्थिगित किये जाने की घोषणा की। प्रदेश कमेटी के आह्वान आज सभी पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियो द्वारा काम पर लोट आये है एवं पंचायतीराज की विभिन्न योजनाओ के सफल क्रियान्वयन हेतु काम संभाल लिया है। इस मौके मेड़ता मंत्रालयिक कर्मचारी के विभिन्न पदों के सभी कर्मचारी मौजूद रहें।

      यह न्यूज भी देखे।👇



Post a Comment

أحدث أقدم
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume