Top News

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिल रही सुरक्षा की मजबूत ढाल

 नागौर | 1 जुलाई 2026 रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

राज्य सरकार के जनकल्याण अभियान के तहत नागौर जिले की ग्राम पंचायत सथेरण में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान लाभार्थी सुमित्रा पत्नी सुरेश कुमार की दो गायों का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा कर उनकी पॉलिसी सौंपी गई। इस योजना से पशुपालकों को अपने पशुधन की सुरक्षा के साथ आकस्मिक आर्थिक जोखिमों से संरक्षण मिल रहा है।

लाभार्थी सुमित्रा ने राजस्थान सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना पशुपालकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि पशुओं का बीमा होने से भविष्य में किसी भी संभावित नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिलने का भरोसा बढ़ा है।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

— राजस्थान वाणी न्यूज़

यह न्यूज भी देखे👇



Post a Comment

أحدث أقدم
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume