Top News

ग्राम पंचायत गढ़ी सवाईराम में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, पेयजल समस्या उठी; मोर्चरी भवन निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग

अलवर ०१ जुलाई २०२६! राजस्थान वाणी न्यूज़ (RK बैरवा)

तहसील रैणी की ग्राम पंचायत गढ़ी सवाईराम के अटल सेवा केंद्र में एसडीएम हरकेश मीणा की अध्यक्षता में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान उपलब्ध कराया।



शिविर के दौरान ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के बीच पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं सरपंच भारती बैरवा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मोर्चरी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।



विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में दी गई सेवाएं इस प्रकार रहीं—

  • पंचायत राज विभाग ने विवाह एवं जन्म प्रमाण पत्र सहित आवासीय पट्टे जारी किए।
  • चिकित्सा विभाग ने 408 मरीजों का उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
  • खाद्य विभाग ने 9 परिवारों की आधार सीडिंग की।
  • रोडवेज विभाग ने 6 वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनाए।
  • विद्युत विभाग ने बंद बिजली कनेक्शनों को पुनः चालू किया।
  • आयुर्वेद विभाग ने 72 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की।

इस अवसर पर तहसीलदार कैलाश मेहरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी राधेश्याम मीणा, डॉ. के.सी. मीणा, पूर्व प्रधान देवकरण मीणा, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

           यह न्यूज़ भी देखे 👇



Post a Comment

أحدث أقدم
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume