Top News

 जयपुर। 10 जुलाई 2026, 09:35 PM रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने शासन सचिवालय में विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



बैठक में निःशुल्क साइकिल वितरण योजना की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025-26 में 3,34,278 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गई हैं। वहीं वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में अब तक 13,85,373 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र विद्यार्थियों तक साइकिलों का वितरण तय समय सीमा में पूरा किया जाए।

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टैबलेट वितरण योजना की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। साथ ही दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संचालित विद्यालयों में भी टैबलेट उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विभाग के अनुसार, सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2024-25 तक 88,724 टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।

बैठक में नए जिलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक पदों के सृजन और मानव संसाधन की उपलब्धता पर भी विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नए जिलों में शैक्षणिक पदों की संरचना और व्यवस्था में एकरूपता सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की।

Post a Comment

أحدث أقدم
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume