Top News

लायंस क्लब जालौर का पदग्रहण समारोह दिलीप तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न।

 कुचामन सिटी! 29 जुलाई २०२६,रमेश सिंह (प्रधान संपादक) राजस्थान वाणी 

जालौर लॉयन्स इन्टरनेशनल प्रान्त 3233 ई2 के लायंस क्लब जालौर का  सत्र 2026-27 का पदग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में पूर्व प्रान्तपाल दिलीप तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।

समारोह में पद स्थापना अधिकारी एमजेएफ लॉयन श्याम सुन्दर मंत्री ने क्लब द्वारा गठित नवीन कार्यकारिणी तथा नव-निर्वाचित अध्यक्ष दामोदर भूतड़ा, सचिव रमेश पोपलिया, कोषाध्यक्ष समीर खान खोखर एवं अन्य पदाधिकारियों को संस्कारित विधि से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एवं भारत माता पूजन के साथ कलश स्थापना एवं पदाधिकारियों द्वारा कलश में जल भरने, श्रंगार करने के एवं पूजन करने के साथ साथ शपथ दिलाकर उनके दायित्वों का बोध कराते हुए दायित्व निर्वहन करने का संकल्प कराया! 


शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि लॉयन दिलीप कुमार तोषनीवाल, पद स्थापना अधिकारी लॉयन श्याम सुंदर मंत्री, विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन देवेंद्र शर्मा एवं जोन चेयरपर्सन पवन पेड़ीवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का सामूहिक निवेदन किया अध्यक्ष ने क्लब के सदस्यों की स्वीकृति लेकर प्रान्तीय स्तर पर क्लब को प्रथम स्थान दिलाने का भरोसा दिलाया ।इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने सामाजिक सेवा, जनकल्याण एवं विभिन्न सेवा परियोजनाओं को वर्ष 2026-27 में प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। समारोह में क्लब के अनेक सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही जिसमें लॉयन दीपेश सिदावत, लॉयन श्याम सुंदर गोयल , लॉयन कालूराज मेहता, लॉयन किशन लाल माहेश्वरी, लॉयन लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, लॉयन कनिष चौधरी, लॉयन मुकेश मोदी, लॉयन नथमल बजाज, लॉयन राजेंद्र जैन, लॉयन राकेश भंसाली , लॉयन एस पी शर्मा, लॉयन संजय जेथलिया, लॉयन श्याम गोयल, लॉयन विजय मोदी, नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही ।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume