Top News

गोवर्धनधारी की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, बाल कृष्ण की लीलाओं ने बांधा समां

 

गोवर्धनधारी की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, बाल कृष्ण की लीलाओं ने बांधा समां

कुचामन सिटी |06 जून 2026 जनवाणी राजस्थान डिजिटल (हर्षित गोयल)

हनुमानपुरा स्थित कड़वा की ढाणी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचक परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रशेखर जी महाराज (जयपुर) ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

महाराज श्री ने नटखट कान्हा की माखन चोरी, ग्वाल-बालों संग खेल-कूद तथा वृंदावन की विभिन्न लीलाओं का ऐसा जीवंत चित्रण किया कि कथा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की भव्य झांकी रही। आकर्षक सजावट, सुंदर प्रस्तुति और भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। "गिरिराज धरण की जय" एवं "जय श्रीकृष्ण" के जयघोषों से पूरा कथा पंडाल गूंज उठा। अपने प्रवचन में आचार्य श्री ने कहा कि गोवर्धन लीला हमें अटूट आस्था, धर्म और भगवान के प्रति समर्पण का संदेश देती है। जब मनुष्य का विश्वास ईश्वर में दृढ़ होता है, तब बड़ी से बड़ी विपत्ति भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन सुखाराम कड़वा (गुरु कृपा प्रॉपर्टीज) के सान्निध्य में किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

जनवाणी राजस्थान डिजिटल


                   यह वीडियो भी देखे  👇






Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume