कुचामन सिटी शिक्षा नगरी की सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए गांव सुथली की बाली देवी की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। गांव सूरतपुरा के नारायण सिंह ने शिंभू सिंह राठौड़ सफेड छोटी से फोन पर बात कर बताया कि बाली देवी बावरी के दो मूक बधिर बेटियां है। एक पुत्र था जिसकी करीब 25 दिन पहले मृत्यु हो गई। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। अब घर चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन एवं नेताओं से भी प्रयास किए लेकिन कोई सहयोग नहीं मिला। सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाकर प्रयास किए जा रहे हैं।मदद फाउंडेशन ने मदद की। इसके पश्चात नारायण सिंह, जीतेंद्र सिंह,शिंभू सिंह, राम सिंह, पवन सिंह, सहित समाज के कही लोगो ने मिल कर बाली देवी को सांत्वना दी तथा सहयोग के रूप में 11 हजार की राशि देकर सहायता की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही शिंभू सिंह ने बताया कि परिवार की सहायता के लिए हर व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सहायता पाकर बाली देवी व नारायण सिंह ने मदद फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें