विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कुचामन शहर मंडल का वृक्षारोपण कार्यक्रम
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कुचामन सिटी | ०६ जून २०२६, जनवाणी राजस्थान डिजिटल (हर्षित गोयल)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल द्वारा वाल्मीकि समाज मुक्ति धाम, डीडवाना रोड, कुचामन शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल सहित भाजपा कुचामन शहर मंडल के महामंत्री जसराज खुड़ीवाल, उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, अनिल काला, रवि भार्गव, श्याम चंदेलिया, अविनाश राजोरिया, महेश खोकरिया, मतादीन गौतम, विनोद लखन, अमरचंद सारवान एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।महामंत्री जसराज खुड़ीवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
यह विडियो न्यूज़ भी देखे 👇


एक टिप्पणी भेजें