Top News

चौलाई की ढाणी की बेटी मेघना कुमावत का RPF में चयन, मेहनत और लगन से रचा सफलता का इतिहास

 जयपुर।30 जून 2026,बाबूलाल कुमावत (राजस्थान वाणी न्यूज)

 चौलाई की ढाणी की बेटी मेघना कुमावत ने रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) में चयनित होकर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और जगह-जगह उन्हें शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।



मेघना, जयराम कुमावत एवं तीजा देवी की पुत्री हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। कई बार मामूली अंतर से असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। आखिरकार उनकी लगन और संघर्ष रंग लाया तथा उनका रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) में अंतिम चयन हो गया।



ड्यूटी के लिए रवाना होने के अवसर पर चौलाई की ढाणी और आसपास के ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया, मिठाइयाँ बांटी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर डॉ. बी. एल. कुमावत ने कहा कि मेघना ने साधारण ग्रामीण परिवार से निकलकर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेघना की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों, के लिए प्रेरणास्रोत है।


Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume