Top News

जायल में रास्ता खोलो अभियान के तहत वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, ग्रामीणों को मिली राहत



नागौर : 03 जून 2026 : रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

जिला प्रशासन नागौर द्वारा संचालित "रास्ता खोलो अभियान" के तहत जायल तहसील क्षेत्र के ग्राम रूपनगर में वर्षों से अतिक्रमण की समस्या से प्रभावित एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मार्ग को पुनः आमजन के आवागमन के लिए खुलवाया गया।

तहसीलदार जायल के नेतृत्व में ग्राम रूपनगर स्थित खसरा संख्या 568, किस्म गैर मुमकिन रास्ता, जो बरनानाडा से बालाजीनगर होते हुए खसरा संख्या 567 एवं 634 तक जाता है, का मौके पर निरीक्षण किया गया। लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबाई एवं पर्याप्त चौड़ाई वाले इस मार्ग पर लंबे समय से कच्चे अतिक्रमण होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देश तथा उपखंड अधिकारी जायल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। ग्रामीणों की आपसी समझाइश एवं सहयोग से अतिक्रमित मार्ग को खुलवाया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली। मार्ग खुलने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो गया है तथा प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।





Post a Comment

और नया पुराने
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume