Top News

तिलक पब्लिक स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने किया घाटी बालाजी उद्यान का भ्रमण।

मालपुरा!०५ अगस्त, आदित्य शर्मा (सवांददाता)

मालपुरा। तिलक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजमेर रोड मालपुरा के PLAY GROUP, LKG, UKG एवं FIRST कक्षा के नन्हें विद्यार्थियों ने एक दिवसीय मनोरंजनात्मक एवं शैक्षणिक भ्रमण के तहत घाटी बालाजी मंदिर उद्यान का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।



विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहर सीखने का अवसर प्रदान करना, उनमें सामाजिक व्यवहार, अनुशासन तथा प्रकृति के प्रति लगाव विकसित करना था। बच्चों ने उद्यान में खेलकूद, समूह गतिविधियों और मनोरंजक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।

भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों की सुरक्षा एवं मार्गदर्शन का विशेष ध्यान रखा। विद्यार्थियों ने घाटी बालाजी मंदिर में दर्शन कर प्रार्थना भी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने बताया कि ऐसे भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें सीखने के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं। विद्यालय परिवार ने इसे बच्चों के लिए यादगार अनुभव बताया।

Post a Comment

أحدث أقدم
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume