Top News

श्रावण मास के आगमन पर दिगंबर जैन महिला महासमिति ने मनाया लहरिया उत्सव

 कुचामन सिटी | 1 अगस्त 2026,हर्षित गोयल (सवांददाता)

श्रावण मास के शुभ आगमन पर श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति, कुचामन सिटी द्वारा पारंपरिक लहरिया उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष रीमा सेठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें सावन की हरियाली और उत्साह के बीच सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान पहनकर भाग लिया।



कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए चेयर रेस, लकी ड्रॉ सहित विभिन्न रोचक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संस्था की कोषाध्यक्ष अंशु पहाड़िया को "सावन की रानी" चुना गया, जबकि लकी ड्रॉ में महिला प्रकोष्ठ मंत्री सोनू झांझरी विजेता रहीं। विजेताओं का उपस्थित महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।

आयोजन की सफलता का श्रेय संस्था की मंत्री कल्पना बज्ज एवं युवा संगठन मंत्री मेघा पहाड़िया को दिया गया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थापन कर आयोजन को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर रेखा, मनीषा, रीमा, सुषमा पहाड़िया, नेहा, सलोनी, नैना झांझरी, सोनाली पांड्या, आशा सेठी, निशा डोषी, रीना पाटनी सहित सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सावन उत्सव का आनंद लिया।

पूरे आयोजन में भारतीय पारंपरिक संस्कृति, महिला एकता और आपसी सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। अंत में सभी महिलाओं ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प लिया।

जनवाणी डिजिटल डेस्क

Post a Comment

أحدث أقدم
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume