नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। 28 मई को Id-ul-Zuha (बकरीद) के कारण स्थगित की गई परीक्षा के लिए अब नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
👉ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Admit Card for CUET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
👉परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस
एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। धार्मिक प्रतीक चिन्ह या वस्तुएं पहनने की अनुमति रहेगी, लेकिन इसके लिए समय से पहले पहुंचकर जांच करवानी होगी। कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की भी अनुमति दी गई है।
छात्रों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। सामान्य जूते, चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनना बेहतर रहेगा। अगर किसी उम्मीदवार को ऊनी कपड़े पहनने की आवश्यकता हो तो उन्हें अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
एक टिप्पणी भेजें