Top News

रियांबड़ी में नगर निकाय चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

 

रियांबड़ी में नगर निकाय चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

रियांबड़ी (नागौर)। २४ अगस्त २०२६,रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

आगामी नगर निकाय चुनाव एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम 6:30 बजे रियांबड़ी कस्बे में पुलिस एवं प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च की शुरुआत राईकाबाग क्षेत्र से हुई। पुलिस एवं प्रशासन का दल कस्बे के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने, चुनाव आचार संहिता का पालन करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव एवं त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की।

फ्लैग मार्च में डेगाना के सीईओ अजीत पाल, पादूकलां थाना अधिकारी राजेश मीणा, एएसआई रतीराम, थावला एएसआई बनाराम, एएसआई नेनूराम, गोविंद टाडा, हेड कांस्टेबल श्रवण लहरिया तथा भीमा कड़वासरा सहित महिला पुलिसकर्मी और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आगामी चुनाव और त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

      यह न्यूज़ भी देखे 👇



Post a Comment

أحدث أقدم
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume