Top News

भारत विकास परिषद् कुचामन शहर की मासिक सभा सम्पन्न, सेवा व सामाजिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

 

भारत विकास परिषद् कुचामन शहर की मासिक साधारण सभा सम्पन्न, आगामी गतिविधियों पर बनी कार्ययोजना

कुचामन सिटी | ०६ जून २०२६,जनवाणी राजस्थान डिजिटल (हर्षित गोयल)

भारत विकास परिषद् कुचामन शहर की मासिक साधारण सभा का आयोजन परिषद् के कुटुंब प्रबोधन प्रकल्प के अंतर्गत परिषद् के गतिविधि संयोजक सुशील काबरा के निवास स्थान पर किया गया। सभा की अध्यक्षता परिषद् अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन ने की। इस अवसर पर परिषद् के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में गत माह के दौरान परिषद् द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा कर उनके सफल क्रियान्वयन की रणनीति तैयार की गई। सभा में परिषद् की संपर्क, सेवा, संस्कार, पर्यावरण एवं महिला सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों के सुझावों के आधार पर आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर परिषद् परिवार के सदस्यों ने समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



बैठक में परिषद् के संरक्षक डॉ. गोविंद राम चौधरी, राजेश शर्मा, संपत सोमानी, रमेशचंद सेन, महेंद्र वर्मा, शरद सोमानी, एडवोकेट भवानीसिंह, जयप्रकाश शर्मा, अमित डालुका, शैलेश मोर, अमित अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, रामूराम महला, राधेश्याम झंवर, महेश रामचन्द्रका, सीए गोविंद मांधनिया, निधि बिड़ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




Post a Comment

أحدث أقدم
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume