Top News

महेश जयंती शोभायात्रा पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सम्मान

महेश जयंती शोभायात्रा पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सम्मान

कुचामन सिटी, 23 जून 2026। जनवाणी राजस्थान  रमेश सिंह (प्रधान संपादक)
सबकी सेवा, सबको प्यार, जियो और जीने दो” के उद्देश्य से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था महावीर इंटरनेशनल, कुचामन सिटी परिवार द्वारा महेश जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जैन स्कूल, पलटन गेट के पास पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।



इस अवसर पर महेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मोहन प्रकाश मालपानी, सम्पत सोमानी, राम काबरा तथा सुशील काबरा सहित समाज के प्रमुख ट्रस्टीगण शामिल रहे।

कार्यक्रम में रामावतार गोयल, अजित पहाड़िया, कमल गोड, सम्पत बगड़िया, सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, अशोक अजमेरा, आकाश पहाड़िया, नरेश जैन, मुरलीधर स्नेही एवं तेजकुमार बड़जात्या ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।



कार्यक्रम के दौरान युवा पत्रकार हर्षित अग्रवाल का भी स्वागत एवं सम्मान कर उनका बहुमान किया गया।

महावीर इंटरनेशनल परिवार ने महेश जयंती के पावन अवसर पर महेश्वरी समाज को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता, सेवा एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
जनवाणी राजस्थान
जनवाणी राजस्थान

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume