Top News

राजस्थान में नौतपा की शुरुआत के साथ बढ़ी भीषण गर्मी

नागौर! २८ मई २०२६, रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

 राजस्थान में नौतपा के दुसरे  दिन ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहने की संभावना है। 



🌡️ कोटा रहा सबसे गर्म

कोटा में अधिकतम तापमान 45.6°C दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में पारा 43.6°C तक पहुंच गया। वहीं नागौर में 41.1°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

☀️ मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 22 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गर्म और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

🌧️ कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार 30 मई के बाद पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है।

📍 प्रमुख जिलों का तापमान
• कोटा – 45.6°C
• जयपुर – 43.6°C
• नागौर – 41.1°C
• हनुमानगढ़ – 41.5°C
• डूंगरपुर – 39.0°C
• जालौर – 38.4°C
• सिरोही – 37.0°C

जनवाणी राजस्थान
“गाँव से शहर तक”


Post a Comment

أحدث أقدم
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume